देहरादून
Bus Accident : यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर एक बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 30 यात्री सवार थे। अभी तक 26 शव बरामद किए गए हैं और चार यात्री घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
बस (यूके-04 1541) हरिद्वार से चली थी। ड्राइवर और कंडक्टर की सीट को छोड़कर बस में 30 यात्री बैठ सकते थे। सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने बताया की 26 शव निकाले जा चुके हैं। जिनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।
उत्तरकाशी ज़िले में बस दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के साथ ही राहत एंव बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए: CMO, उत्तराखंड pic.twitter.com/UQivZ4MxkI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2022