रायपुर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट (General Budget) वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश कर दिया है। इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए कई बड़ी योजनाओं का पिटारा खोला। किसान आंदोलन और कोरोना के बीच इकोनोमी को पटरी पर लाने की चुनौती के बीच इस बजट को पेश किया गया है। बजट में वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स से रिलेटेड प्रावधानों की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने इसका स्वागत योग और गरीब,किसान,युवाओं का बजट बताया | जाने किस नेता ने क्या कहा
पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने कहा
यह बजट समृद्धशाली और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए है। बजट में 130 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का समावेश है। अगले 25 साल का ब्लू प्रिंट बजट में बनाया गया है। यह बजट किसानों, गरीबों को मजबूत बनाएगा और देश के युवाओं के लिए बेहतर भविष्य का सृजन करेगा।
यह बजट समृद्धशाली और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए है। बजट में 130 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का समावेश है। अगले 25 साल का ब्लू प्रिंट बजट में बनाया गया है। यह बजट किसानों, गरीबों को मजबूत बनाएगा और देश के युवाओं के लिए बेहतर भविष्य का सृजन करेगा।#AatmanirbharBharatKaBudget pic.twitter.com/jxFOpak3rF
— Dr Raman Singh (@drramansingh) February 1, 2022
“सभी वर्गों के हित का बजट” -नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक
नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बजट पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बजट को सभी वर्गों का बजट बताया है। कौशिक ने 2022 बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को अपनी शुभकामनाएं दी, साथ ही आभार भी जताया है।
धरमलाल कौशिक ने कहा कि “केंद्रीय वित्त मंत्री के द्वारा जो बजट प्रस्तुत किया गया है, उस बजट का मैं स्वागत करता हूं। वास्तविक में कोरोना काल और जिस प्रकार से वैश्विक स्थिति है, उसके अनुरूप में यह बजट प्रस्तुत हुआ है।”
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी 
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में भी देश की अर्थव्यवस्था को एक नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला यह बजट है। इसी वर्ष सभी डाकघरों को कोर बैंकिंग से जुड़ना, एटीएम का जाल बिछना, 25000 किलोमीटर की नई सड़क , 3 वर्षों में 400 नई ट्रेन रोजगार के बड़े अवसर उत्पन्न करेगी। उन्होंने कहा इस वर्ष देश में 5G प्रारंभ होने से रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 को ‘मोटा अनाज वर्ष’ घोषित करने से छत्तीसगढ़ के किसानों को वर्षा पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा व असिंचित क्षेत्रों में भी उत्पादन संभव होगा। जिसे सरकार खरीदेगी । ढाई लाख करोड़ के बजट से एमएसपी पर सीधे किसानों के खाते में पैसा पहुंचने से किसान बिचौलिए से मुक्त होंगे।















