Breaking News : मुंबई एयरपोर्ट पर 32 करोड़ रुपये की 62 किलो सोना जब्त….दो महिलाएं के साथ सात गिरफ्तार

मुंबई

महाराष्ट्र में सोने की बड़ी खेप पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 62 किलो सोना जब्त किया है। इसकी कीमत 32 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह जब्ती दो अलग-अलग मामलों में की गई है। इस दौरान सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने अलग-अलग अभियानों में यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। दावा किया जा रहा है कि मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क द्वारा एक दिन में जब्त सोने की यह सर्वाधिक मात्रा है।

जानकारी के मुताबिक, पहली जब्ती में तंजानिया से लौट रहे चार भारतीयों के पास एक किग्रा सोना जब्त किया गया, जिसे बेल्ट में छुपाया गया था। उनके पास से 53 किग्रा संयुक्त अरब अमीरात निर्मित सोने की छड़ें बरामद की गईं, जिनकी कीमत 28.17 करोड़ रुपये है। इसी तरह दुबई से आए तीन यात्रियों के पास से 3.88 करोड़ रुपये मूल्य का 8 किग्रा सोना जब्त किया। उन्होंने बताया कि तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here