मुंबई,
जूनियर एनटीआर और रामचरण स्टारर और एसएस राजामौली की तरफ से डायरेक्ट की गई ‘आरआरआर’ आखिरकार रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही दहाड़ना शुरू कर दिया है। आलिया भट्ट और अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रतिक्रिया मिली है। जहां भारत में हिंदी के दर्शकों के बीच फिल्म ने पहले दिन 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, वहीं आरआरआर ने अलग अलग भाषाओं में जबरदस्त बिजनेस किया है।
ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजय बालन के मुताबिक, फिल्म की पहले दिन की कुल कमाई 257.15 करोड़ रुपये है। उन्होंने ट्विटर इस फिल्म के कलेक्शन का विवरण भी दिया है।
#RRRMovie creates HISTORY at the WW Box Office.
AP/TS – ₹ 120.19 cr
KA – ₹ 16.48 cr
TN – ₹ 12.73 cr
KL – ₹ 4.36 cr
ROI – ₹ 25.14 cr
OS – ₹ 78.25 cr [Reported Locs]Total – ₹ 257.15 cr
FIRST ever Indian movie to achieve this HUMONGOUS figure on the opening day.
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) March 26, 2022
वहीं फिल्म ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी अच्छा बिजनेस कर रही है। यूके में फिल्म ने 2.40 करोड़ रुपये कमाए।
#RRR is off to a strong start at #Australia and #NewZealand Box office..
Day 1 Gross :
Australia – A$702,480
New Zealand – NZ$69,741
— Ramesh Bala (@rameshlaus) March 26, 2022
आरआरआर के बारे में
आरआरआर एक काल्पनिक कहानी है जो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित है। फिल्म में राम चरण अल्लूरी सीताराम राजू और जूनियर एनटीआर कोमाराम भीम की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरआरआर का निर्माण डीवीवी दानय्या की तरफ से 450 करोड़ रुपये के बड़े बजट के साथ किया गया है । आलिया भट्ट, समुथिरकानी, अजय देवगन, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
'RRR' SMASHES ALL RECORDS ON DAY 1… OVERTAKES 'BAAHUBALI 2'… 'RRR' IS NOW NO. 1 OPENER OF INDIAN CINEMA… WORLDWIDE Day 1 biz [Gross BOC]: ₹ 223 cr
SS RAJAMOULI IS COMPETING WITH HIMSELF…#RRR OFFICIAL POSTER… pic.twitter.com/d6TECxwmqb— taran adarsh (@taran_adarsh) March 26, 2022