BJP Madhya Pradesh : प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने उपचुनाव में निर्वाचित सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को जीत पर शुभकामनाएं दी

 भोपाल

BJP Madhya Pradesh के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष  VD Sharma  के निवास पर खंडवा लोकसभा से नव निर्वाचित सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने वीडी शर्मा से मुलाकात की इस अवसर पर शर्मा ने उन्हें मिठाई खिलाकर एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर उपचुनाव में विजय की बधाई दी।

इस अवसर पर BJP के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद :

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, नेपानगर की लोकप्रियता विधायक सुमित्रा कासडेकर जी, मांधाता के लोकप्रिय विधायक नारायण पटेल जी, पंधाना विधायक राम डांगोरे व भाजपा के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

आपको बताते चलें कि मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के ज्ञानेश्वर पाटिल ने बड़ी जीत हासिल की है, उन्होंने 80 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की, इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजनारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया था। बता दें कि, जेपी ने सांसद के बेटे हर्षवर्धन चौहान को टिकट देने से इनकार करते हुए ज्ञानेश्वर पाटिल को टिकट दिया था, नंद कुमार के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा।

इस चुनाव में बीजेपी के ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस के राजनारायण सिंह पुरनी को 80 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। दोनों पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बनी इस सीट पर बीजेपी ने ओबोसी वोटों को साधने की रणनीति बनाई जो सफल रही। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

ज्ञानेश्वर पाटिल ने किया ट्वीट

खंडवा से नवनिर्वाचित सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने ट्वीट कर कहा- आज भोपाल प्रवास के दौरान प्रातः प्रदेश के शुभंकर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निवास पहुँच कर सौजन्य भेंट की इस दौरान मान अध्यक्ष जी ने उपचुनाव में प्राप्त ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने पर शॉल पहना कर एवं मिठाई खिला कर शुभकामनायें दीं।