नयी दिल्ली (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रथ यात्रा की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी है।
अपने संदेश में, बिरला ने कहा है कि रथ यात्रा जो भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की वार्षिक यात्रा है, सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक यात्राओं में से एक है जिसे न केवल भारत में बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो कोई भी जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ से जुड़ी रस्सी को खींचता है या छूता है, या रथ पर मूर्तियों की एक झलक भी पाता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
बिरला ने कहा,“इस शुभ अवसर पर, मैं महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा से मानवता को स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद देने की प्रार्थना करता हूं।”
संजय
वार्ता
















