नयी दिल्ली, बिहार में बड़ी सियासत नीतीश कुमार जद यू के अध्यक्ष निर्वाचित। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मास्टर स्ट्रोक चलते हुए जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष पद से ललन सिंह की छुट्टी कर दी है और खुद ही अध्यक्ष बन गए हैं। माना जा रहा है कि ललन सिंह से वे नाराज चल रहे थे। जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शुक्रवार को हुई बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया।
जेडीयू के हर फैसलों में राजद की छाप दिख रही थी। इसलिए नीतीश कुमार, ललन सिंह से नाराज चल रहे थे. ललन सिंह का इस्तीफा हो गया और नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद संभाल लिया है लेकिन राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद ही इसका औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की हुई चौथी बैठक के बाद से ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरें सामने आ रही थी। वहीं, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह से लेकर कांग्रेस और राजद नाराजगी की खबरों से इनकार कर रही थी। हालांकि, नीतीश कुमार को ही कहना पड़ा कि कोई नाराजगी नहीं है। इसके बाद दिल्ली में इंडिया की बैठक के कुछ ही दिनों बाद सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुला ली थी।
#WATCH दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "हमारे पार्टी की मीटिंग थी… मैंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद स्वीकार कर लिया है।" pic.twitter.com/tHhnzmoLcB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2023