नई दिल्ली,
अग्निपथ योजना के खिलाफ आज भारत बंद है। कई छात्र संगठनों ने इस योजना के विरोध में भारत बंद का ऐलान किया है। इसे लेकर RPF और GRP हाईअलर्ट पर हैं। हालिया हिंसक घटनाओं के बाद RPF और GRP काफी सतर्कता बरत रहे हैं। बिहार के 20 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं यूपी, हरियाणा, बंगाल और अन्य राज्यों में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट है। दरअसल, इस अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद से ही छात्रों द्वारा प्रदर्शन के नाम पर हिंसक घटनाएं हो रही हैं। इसमें सरकारी संपत्ति से तोड़फोड़, आगजनी आदि शामिल है। प्रदर्शन ने वाले छात्रों ने अब तक कई ट्रेनों, बसों और वाहनों में तोड़फोड़ कर आग के हवाले किया है। भारत बंद को देखते हुए झारखंड में आज सारे स्कूल बंद हैं।
दिल्ली में ट्रेन रोकने की कोशिश
दिल्ली में ट्रेन रोकने की कोशिश की गई। प्रदर्शनकारियों ने शिवाजी ब्रिज स्टेशन पर ट्रेन रोकने की कोशिश की गई। यहां पुलिस और विशेष सुरक्षा बल के जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं।
भारत बंद के विरोध में 539 ट्रेनें प्रभावित, 348 पैसेंजेर ट्रेनें रद्द
अग्निपथ योजना के विरोध में बंद और प्रदर्शन की वजह से ट्रेनों के यातायात पर असर पड़ा है। बंद के कारण 539 ट्रेनें रद्द हो गई हैं। इनमें 181 मेल एक्सप्रेस और 348 पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गई हैं। वहीं 4 मेल और 6 यात्री ट्रेनें आशिंक रूप से रद्द की गई हैं।
Gorakhpur, UP | We have made full arrangements. Everyone including GRP, RPF, civil police have been deployed…I appeal to the students not to get misled by anti-social elements: RPF IG Tarique Ahmad on Bharat Bandh call over Agnipath scheme pic.twitter.com/okhXXr2aY9
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 20, 2022
भारत बंद के इनपुट हमारे पास, उसी हिसाब से की है सुरक्षा व्यवस्था: ADCP रणविजय सिंह
नोएडा के ADCP रणविजय सिंह ने कहा है कि भारत बंद के काफी इनपुट हमारे पास है, उसके हिसाब से हमने अपनी सभी व्यवस्थाएं कर रखीं हैं। हम सभी बॉर्डर पर तैनात है। हम सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी प्रदर्शनकारी जो दिल्ली में क़ानून व्यवस्था को प्रभावित करता है, वह इस सीमा से अंदर न आ पाए।
नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम
अग्निपथ योजना के विरोध में कुछ संगठनों द्वारा देशभर में ‘भारत बंद’ के आह्वान के बीच चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम देखा गया।
झारखंड में स्कूल बंद
अग्निपथ योजना के विरोध में रखे गए भारत बंद के बीच ऐहतियात के तौर पर झारखंड के स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। कई स्कूलों में परीक्षा होना थी।