B’day Boy Ranveer Singh : अतरंगी फैशन सेंस वाले एक्टर्स रणवीर सिंह 37वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे

 मुंबई 

आज अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 6 जुलाई को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था।

‘बैंड बाजा बारात’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के नंबर वन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। वहीं बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण उनकी वाइफ हैं।

रणवीर सिंह न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग बल्कि अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। फिर चाहे उनके कपड़े हों या उनकी बाकी की एसेसरीज।

रणवीर ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वो अपने काम में जितना माहिर हैं, उतना ही अतरंगी फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आज रणवीर सिंह के बर्थडे के मौके पर आपको उनके कुछ ऐसे ही लुक्स की झलक दिखाएंगे। साथ ही उनकी और दीपिका पादुकोण की खूबसूरत बॉन्डिंग के बारे में भी बताएंगे। तो आइए डालते हैं उनकी तस्वीरों पर एक नजर।

collage maker 05 jul 2022 08 1657034106

इस तस्वीर में रणवीर सिंह ब्लू कलर का ट्रैक सूट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने गोल्ड की जूलरी पहनी है साथ ही विग भी लगाया है। इसके अलावा अभिनेता ने एक ब्लैक हैंडबैग भी कैरी किया है।

इस तस्वीर में रणवीर सिंह डॉटेड प्रिंट वाली शर्ट में नजर आ रहे हैं। साथ ही उनकी कैप और सनग्लास भी शानदार हैं।

रणवीर सिंह का ये स्‍टाइल वाकई कमाल का है। उनका यह अंदाज ही उन्हें औरों से अलग बनाता है।