Assembly Election Result 2022: भाजपा चार राज्यों में, एक में आप, सभी राज्यों में कांग्रेस पीछे

नई दिल्ली,

उत्तर प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम का रुझान आ गया है। 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से 4 में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है। उत्तर प्रदेश में शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। 403 में से 400 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इन रुझानों में बीजेपी 300 के करीब पहुंचते दिख रही है। जबकि समाजवादी पार्टी ने भी 100 का आंकड़ा छू लिया है।

समाजवादी पार्टी अभी तक सामने आए रुझानों में पूरी तरह पिछड़ गई है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का ट्वीट आया, ‘इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का’

पंजाब-

पंजाब में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। कुल 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 90 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिए पंजाब में सरकार वापसी काफी मुश्किल हो गई है। क्योंकि अभी तक कांग्रेस काफी पीछे छूट गई है। पंजाब में सोनू सूद की बहन मालविका भी पीछे चल रही है।

गोवा

40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में भी बीजेपी सरकार बनाने की तरफ आगे बढ़ रही है। गोवा में बीजेपी ने करीब 20 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस गठबंधन ने 13 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। खास बात है कि यहां शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया है।

उत्तराखंड

उत्तराखंड में सामने आए शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने 42 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी पूरी तरह पीछे छूट गई है। शुरुआती रुझानों में अभी तक आम आदमी पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई है।

मणिपुर

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 की आज मतगणना हो रही है। कांग्रेस और बीजेपी ने जीत के लिए प्रचार में पूरा जोर लगा दिया। यहां 60 विधानसभा सीटों के लिए 28 फरवरी और 5 मार्च को दो चरणों में चुनाव हुआ था। राज्य में अभी भाजपा गठबंधन की सरकार है और उसकी कोशिश सत्ता में अपनी मजबूती कायम रखने की है, वहीं कांग्रेस चाहेगी कि वह सत्ता में अपनी वापसी करे। मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, परिणामों की तस्वीर साफ होती जाएगी। यहां मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है।