Amarinder Resigns: राहुल गांधी का जाट प्रेम… एक तीर से तीन-तीन निशानें….

राजनीतिक.

सियासी मायने में पंजाब की घटना बेहद अहम मानी जा रही है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अचानक इस्तीफा दे दिया। पंजाब में काफी दिनों से मची उठापटक के बीच कयास लगाए जा रहे थे कि ये सब बहुत दिनों तक चलने वाला नहीं है और हुआ भी कुछ ऐसा ही। अब सवाल ये उठ रहा है कि कैप्टन के जाने के बाद आखिरकार पंजाब के सीएम का ताज किसके सिर पर सजेगा। इस फेहरिस्त में सबसे अव्वल जो नाम आ रहा है वो है सुनील जाखड़ का। जाखड़ पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं और कांग्रेस का जाट चेहरा भी।

सुनील जाखड़ का सियासी सफर

सुनील जाखड़ बलराम जाखड़ के पुत्र हैं जोकि 1980 से 1989 के बीच दो बार लोकसभा के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। सुनील जाखड़ पंजाब में जाट परिवार से आते हैं। राजनीतिक लिहाज से देखा जाए तो पंजाब में जाटों का कोई खास प्रभुत्व नहीं है। सिख के बदले एक जाट नेता पर दांव खेलना कांग्रेस की किस रणनीति का हिस्सा है समझ से परे है। लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के दिमाग में जरूर ये समीकरण बैठ रहा होगा। पंजाब में कांग्रेस का अध्यक्ष सिख होगा जोकि नवजोत सिंह सिद्धू है और सरकार की कमान एक जाट नेता के हाथ पर होगी।

एक तीर से तीन निशाने

सुनील जाखड़ कांग्रेस से काफी पहले से जुड़े हुए हैं। पहली बार सन् 2002 को वो अबरोहा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर आए थे। 2016 में उनके पिता बलराम जाखड़ का निधन हो गया और उसके बाद 2017 लोकसभा उपचुनाव में गुरुदासपुर से उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की। बलराम जाखड़ सिर्फ पंजाब तक ही सीमित नहीं थे। इसका मतलब साफ है कि सुनील जाखड़ को पंजाब का सीएम बनाने के पीछे हरियाणा और राजस्थान की राजनीति भी छिपी हुई है। बलराम जाखड़ खुद दो बार सीकर से सांसद रह चुके हैं।