Alia Bhatt and Ranbir Kapoor : आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया…रणबीर कपूर के घर नये सदस्य की किलकारी

मुंबई

बॉलीवुड के मशहूर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor) 6 नवंबर को बेबी गर्ल (baby girl) के पैरेंट्स बन गए हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी फेम एक्ट्रेस ने मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में अपनी बेटी (Alia Bhatt baby girl) को जन्म दिया है।

अभिनेत्री नीतू कपूर खुश

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी के जन्म पर अभिनेत्री नीतू कपूर ने कहा, “मैं एक बच्ची के जन्म को लेकर वास्तव में खुश हूं। आलिया बिल्कुल ठीक है और सब कुछ ठीक है।”