रायपुर,| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित वामनराव लाखे की 17 सितम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि लाखे जी छत्तीसगढ़ में सहकारिता के जनक के रूप में जाने जाते हैं। उनके प्रयासों से ही रायपुर में प्रथम सहकारी बैंक की स्थापना हुई। सहकारिता के क्षेत्र में किये गये उनके प्रयासों का लाभ आज प्रदेश में लाखों किसानों को मिल रहा है। लाखे जी किसानों की आर्थिक सुदृढ़ता और सहकारी संगठनों की मजबूती के लिए जीवन पर्यन्त कार्य करते रहे। बघेल ने कहा कि लाखे जी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान छत्तीसगढ़ में जनजागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। बघेल ने कहा कि लाखे जी का निःस्वार्थ सेवा भाव और कर्मठ व्यक्तित्व सदा प्रेरणा देता रहेगा।
RECENT NEWS
साप्ताहिक राशिफल : 16 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक; जानें आपकी स्थिति कैसी...
राशिफल ;16 फरवरी । Weekly Horoscope 16 Feb to 22 Feb : लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा,...
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
जांजगीर-चांपा: Jajvalyadev Lok Mahautsav: जांजगीर-चांपा जिला में 11 से 13 फरवरी तक शासकीय हाईस्कूल मैदान, जांजगीर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, जर्वे में आयोजित तीन...
समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री...
CM Sai at Mahashivratri Ayojan: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोसमनारा धाम में आयोजित स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए...
T20 WC 2026 IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनो से हराया,...
T20 WC 2026 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मैच खेला भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते...
उपमुख्यमंत्री शर्मा एवं वन मंत्री कश्यप ने पशुपालकों एवं बिहान दीदियों के साथ किया...
रायपुर: Ministers from CG in Gujrat Visit: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप ने गुजरात के मेहसाणा जिले...















