
चेन्नई | MI vs LSG Eliminator : आईपीएल 2023 के क्वालिफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंस्ट को 81 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही मुंबई की टीम दूसरे क्वालिफायर में पहुंच गई। यहां मुंबई का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 182 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 101 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में मुंबई के लिए बल्ले से सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया। सबसे ज्यादा 41 रन ग्रीन ने बनाए। वहीं, लखनऊ के लिए नवीन उल हक ने चार और यश ठाकुर ने तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 40 रन मार्कस स्टोइनिस ने बनाए। मुंबई के आकाश मधवाल ने पांच विकेट लिए।
पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस अपने सातवें फाइनल से एक कदम दूर खड़ी है। मुंबई के लिए ग्रीन (41) और सूर्यकुमार (33) ने 66 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। वहीं, गेंद के साथ आकाश मधवाल ने कमाल किया। उन्होंने 3.3 ओवर में सिर्फ पांच रन देकर पांच विकेट चटकाए। यह आईपीएल-16 में गेंद के साथ अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आकाश ने अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी की। कुंबले ने 2009 में 3.1 ओवर में 5 रन पर 5 विकेट लिए थे। मधवाल ने 3.3 ओवर यह उपलब्धि हासिल की।
A MI-ghty special victory! 😎
The Mumbai Indians win by 81 runs and progress to the #Qualifier2 of #TATAIPL 2023 👏🏻👏🏻
Scorecard ▶️ https://t.co/CVo5K1wG31#TATAIPL | #Eliminator | #LSGvMI pic.twitter.com/77zW6NmInn
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2023