नयी दिल्ली, (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1801- भारत में पहले आयुध निर्माण कारखाने की स्थापना हुई।
1910- सवतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले ने मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्रवधान के लिए ब्रिटिश विधान परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखा।
1920- यूनान (ग्रीस) ने ग्रेगोरीयन कैलेंडर का उपयोग करना आरंभ किया।
1922- महात्मा गांधी को अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह मामले में छह वर्ष की सजा सुनायी।
1938- बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर का जन्म।
1940- इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने इंग्लैंड और फ्रांस के खिलाफ जर्मनी का साथ दिया।
1944- नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज बर्मा की सीमा पार कर भारत में घुसी।
1965- सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की।
1966- इंडोनेशिया में जनरल सुहार्तो ने सरकार बनायी।
1971- पेरू में भूस्खलन से 200 लोगों की मौत।
1972- नयी दिल्ली में पहले विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन हुआ।
1978- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी देने का फैसला हुआ।
1997- तुर्की में रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।
2006- संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार परिषद के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
2007- उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बंद करने का कार्य प्रारंभ किया।
2007- पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन।
2008- टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में डॉक्टर ऑफ सांइस की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
2008- भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने।
2014- रूस और क्रीमिया की संसद ने एक परिग्रहण संधि पर हस्ताक्षर किये।
2015- ट्यूनीशिया में बर्डो नेशनल संग्रहालय पर हथियारबंद लोगों के हमले में 23 लोग मारे गए और 50 घायल हुए।
अभय, उप्रेती
वार्ता