लाइव
#FIFAWorldCup 2022 : कतर में फुटबॉल विश्व कप के चौथे क्वार्टर फाइनल में चौथे और आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस का सामना इंग्लैंड से था। फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना मोरक्को से होगा।
Another step closer to going Back-to-Back 🔵@equipedefrance | #FIFAWorldCup pic.twitter.com/L8JLZ8p8kC
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 10, 2022
दोनों टीमों ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की, लेकिन 17वें मिनट में फ्रांस के ओरेलियेन चुआमेनी ने बॉक्स के बाहर से गोल दाग अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा। इंग्लैंड की टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बाद वर्ल्ड कप में कभी मैच नहीं जीता है। इस स्थिति में इंग्लिश टीम ने दो मैच ड्रॉ कराए हैं और सात मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, फ्रांस की टीम हाफ-टाइम में बढ़त बनाने के बाद वर्ल्ड कप में कभी नहीं हारी है। इस मैच को मिलाकर पिछले 26 में से 25 मैचों में फ्रांस की टीम को जीत मिली है। एक मैच ड्रॉ रहा।
78वें मिनट में फ्रांस के ओलिवर जिरूड ने ग्रीजमैन के शानदार पास पर हेडर से गोल दाग एक बार फिर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 81वें मिनट में फ्रांस के हर्नांडीस ने इंग्लैंड के मेसन माउंट पर फाउल किया। इससे इंग्लैंड को पेनल्टी ऑफर किया गया। हैरी केन फिर से पेनल्टी स्ट्रोक लेने आए, लेकिन इस बार चूक गए और गेंद गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गई। इस तरह इंग्लैंड बराबरी से चूक गया और यहीं से फ्रांस ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली। आठ मिनट का इंजरी टाइम दिया गया, लेकिन इंग्लिश टीम वापसी नहीं कर सकी। इस तरह फ्रांस ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। अब फ्रांस का सामना सेमीफाइनल में मोरक्को से होगा। वहीं, अर्जेंटीना की टीम दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया से भिड़ेगी।
















