रायपुर।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन को राज्य की बड़ी क्षति बताते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि मनोज मंडावी ने विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में अपने कार्य व्यवहार से अमिट छाप छोड़ी है। वे सरल, सहज और जुझारू जननेता थे।
















