राज्यपाल सुश्री उइके से नेता प्रतिपक्ष चंदेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट

रायपुर,

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल को अनुसूचित जनजाति आरक्षण में कटौती के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सांसद अरूण साव, श्रीमती गोमती साय, सुनील सोनी, मोहन मंडावी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।