स्योर सामाजिक संस्था” ने किया नारी शक्तियों का सम्मान

Raipur

Sure Social Organization  : ‘स्योर सामाजिक संस्था’ द्वारा वृंदावन हॉल सिविल लाइंस में सामाजिक क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर रहे 25 महिला स्व सहायता समूह, महिला संस्थाएं एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम में किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल जी उपस्थित थे। अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी आश्रम की ब्रह्माकुमारी सविता बहन, पंडित हरिशंकर शुक्ल महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ममता शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकार की सदस्य श्रीमती रामकली यादव, मितवा समिति की अध्यक्षा विद्या राजपूत एवं साइबर एक्सपर्ट सुश्री सोनाली गुहा जी उपस्थित थी।

संस्था के अध्यक्ष देवदत्त साहू ने बताया कि उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं के लिए सरकार की योजनाओं, महिला शिक्षा, महिलाओं के अधिकार, साइबर ठगी, महिला सशक्तिकरण जैसे विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियां कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को दी। साथ ही बताया कि संस्था आगामी माह से बस्तियों में नेत्र जांच शिविर की की शुरुआत करने जा रही हैं। कार्यक्रम का आभार कार्यक्रम प्रभारी सुनीता चंसोरिया ने की।

इस पूरे कार्यक्रम में संस्था की ओर से कार्यक्रम की संयोजिका नेहा ठाकुर, कार्यक्रम सह प्रभारी सुमन मुथा, सचिव सी.ए प्रवीण साहू, लक्ष्मीनारायण प्रजापति, तृष्णा साहू, अजय सोनी, विकास शर्मा, लक्ष्मीनारायण साहू, अश्विन प्रभाकर, नीलकंठ, गुड्डू साहू, अमित डोये, तुलसी प्रजापति, पिंकी मिश्रा, मोनू सलूजा उपस्थित थे।