रायपुर,
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने मुलाकात की और रायपुर में होने वाले महापौर सम्मेलन के समापन समारोह के लिए आमंत्रित किया।
उल्लेखनीय है कि आगामी 27-28 अगस्त को दो दिवसीय महापौर सम्मेलन का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है, जिसमें देश भर के महापौर शामिल होंगे।
















