स्वतंत्र देव सिंह ने नेता विधान परिषद के पद से इस्तीफा दिया, स्वतंत्र देव को मई में विधान परिषद का नेता चुना गया था

उत्तर प्रदेश,

यूपी की योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नेता विधान परिषद के पद से इस्तीफा दे दिया है। वह विधान परिषद में नेता सदन के पद पर थे। हालांकि अभी तक ये बात साफ नहीं हो पाई है कि स्वतंत्र देव सिंह ने इस्तीफा क्यों दिया। उन्हें मई में विधान परिषद का नेता चुना गया था और उन्होंने यहां पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह ली थी। बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं।

स्वतंत्र देव सिंह को साल 2019 में बीजेपी ने यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद साल 2022 में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 255 सीटें जीतीं। स्वतंत्र देव ने जुलाई के आखिरी में यूपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here