रायपुर।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा चरणबद्व आदोलन के तहत अगले चरण के रूप में प्रदेश स्तरीय विकास खण्ड, तहसील, जिला मुख्यालयों में शासकीय सेवक आकस्मिक अवकाश लेकर महारैली निकालेगें। रैली पश्चात् मुख्यमंत्री श्री भूपेश बधेल को संबोधित मांग पत्र सौपेगें। महारैली आंदोलन के तहत 29 जून को प्रस्तावित ‘‘कलम बंद-काम बंद‘‘ आंदोलन को सफल बनाने हेतु मंत्रालय, संचालनालय सहित मैदानी क्षेत्रों में कर्मचारियों के मान, सम्मान, स्वाभियान के रूप में केन्द्रीय कर्मचारियों के समान मंहगाई भत्ता व गृहभाड़ा रूपी मौलिक अधिकारों संरक्षण के प्रति जागरूखता बढ़ती जा रही है। फेडरेशन के प्रतिनिधि सभी लोक सेवकों को अवगत् करा रहे है कि केन्द्रीय कर्मचारियों के समान जिन्हें मंहगाई भत्ता व गृह भाड़ा भत्ता चाहिए वे 29 जून को हड़ताल में भाग लेगेें।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा एवं प्रमुख प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि शनिवार रविवार अवकाश होने के कारण जिला, तहसील, विकासखण्डों के कार्यालय में सामूहिक अवकाश आवेदन भरवाने व्यापक प्रांतव्यापी जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया गया। संचालनालय इंद्रावती भवन में संयोजक कमल वर्मा, संजय सिंह, संतोष वर्मा, आलोक नागपुरे, बी.पी.पटेल सहित अनेक कर्मचारी नेता जनसंपर्क किए। इसी प्रकार रायपुर नगर में कलेक्टर कार्यालय, तहसील कार्यालय, निर्वाचन शाखा, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रायपुर में विजय कुमार झा, अजय तिवारी, राकेश सर्वा, शेखर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में अवकाश आवेदन वितरित कर भराए गए। इसी प्रकार समस्त जिला, तहसील विकास खण्डों में संयोजकों के नेतृत्व में चन्द्रशेखर तिवारी, बिहारी लाल शर्मा, पंकज कुमार पाण्डेय, यशवंत वर्मा, बी.पी.शर्मा, राम सागर कोसले, सत्येन्द्र देवॉगन, उमेश मुदलियार, इदरीश खॉन, विश्वनाथ ध्रुव, राजेश सोनी, मनीष ठाकुर, आलोक जाधव, शिव कुमार साहू, प्रशांत दुबे, एम.एल.चन्द्राकर, संजय सक्सेना, राजकुमार अवस्थी, सुनील नायक, कमलेश तिवारी, मो. फारूख, हरीश कपूर, मुक्तेश्वर देवॉगन, डी.एल.चौधरी, कमलेश तिवारी पटवारी संध, मनोहर लोचनम्, संजय शर्मा, होरी लाल छेद्इया, संजय झड़बड़े प्रकाश ठाकुर, सुनील शर्मा आदि शामिल थे। इसी कड़ी में नगर निगम कर्मचारी महासंध के नेता संतोष कुमार पाण्डेय, अजय वर्मा, एवं रविशंकर विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंध अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर, सचिव प्रदीप मिश्रा ने आंदोलन का समर्थन कर मंहगाई भत्ता के संधर्ष में भागीरथी प्रयास करने का संकल्प दोहराया है। शिक्षक संगठनों ने आज शनिवार को भी व्यापक प्रचार प्रसार कर अवकाश आवेदन भराने शालाओं में संपर्क करेगें।
















