पुलिस की संयुक्त टीम ने 3आरोपी को की गिरफ्तार….बड़े शातिर तरीके से 04 दोपहिया वाहन के चोरी की घटनाओं को दिये थे अंजाम….

Raipur

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

इसके साथ ही एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन कर वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने हेतु भी लगाया गया है। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की विशेष टीम द्वारा वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन करने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी इस संबंध में सूचना एकत्र करने के साथ ही सर्वाधिक वाहन चोरी के संभावित स्थानों को भी चिन्हांकित कर वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी तारतम्य में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका पास कुछ लड़के दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैै।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को लड़को की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के 03 लड़को एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में लड़के ने अपना नाम तिलक उर्फ एम.टिकेश्वर राव होना बताया तथा 02 विधि के साथ संघर्षरत बालक है।

टीम के सदस्यों द्वारा तीनों से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा वाहन को दुर्ग जिला से चोरी करना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तीनों से चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अन्य 03 नग दोपहिया वाहनों को भी दुर्ग जिला से चोरी करना बताया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी/अपचारियों ने बताया कि तीनों ने मिलकर दुर्ग के अलग – अलग स्थानों से कुल 04 नग दोपहिया वाहन चोरी किया था एवं चोरी की वाहनों को बिक्री करने के फिराक में रायपुर आये थे।

आरोपी/अपचारियों से जप्त चोरी की 03 नग दोपहिया वाहनों में आरोपी/अपचारियों के विरूद्ध जिला दुर्ग के थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 441/22 एवं 514/22 धारा 379 भादवि. तथा थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 200/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है।

आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 04 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 3,50,000 रूपये जप्त कर तीनों के विरूद्ध थाना गंज में धारा 41(1+4)जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी जिसकी गिरफ्तारी की गई है तिलक उर्फ एम. टिकेश्वर राव पिता एम कृष्णा राव उम्र 19 साल निवासी नेशनल हाईवे के पास बघेरा थाना मोहन नगर जिला दुर्ग ।

आरोपी से जप्त चोरी की दोपहिया वाहन का जानकारी बुलेट क्रमांक सी जी/07/बी सी/6292, बुलेट क्रमांक सी जी/10/ए डी/6099,  पल्सर आर एस मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/एम एफ/6020, एच एफ डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/एम यू/1939.

कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से निरीक्षक रोहित मालेकर, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, आर. वीरेन्द्र भार्गव, अविनाश देवांगन, संतोष सिन्हा, रवि तिवारी, आशीष पाण्डेय तथा थाना गंज से प्र.आर. शंकर साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।