विश्व साईकिल दिवस पर एन.एस.एस बी.आई. टी रायपुर और छत्तीसगढ़ योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान मे साईकिल रैली का आयोजन

रायपुर,

विश्व साईकिल दिवस अवसर पर आमजनो के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिये एन.एस.एस बी.आई. टी रायपुर और छत्तीसगढ़ योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान मे बीआईटी रायपुर से ग्राम पंचायत केन्द्री तक सामुहिक साईकिल रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञानेश शर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी को अपनी दिनचर्या में से 1 घंटे योग, व्यायाम, साइकिलिंग एवं खेलकूद के लिए जरुर निकालना चाहिए | इससे शरीर स्वस्थ रहता है और उन्होंने सारे छात्र छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि साइक्लिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। संस्था के डायरेक्टर डॉक्टर टी रामा राव ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हमें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में साइकिलिंग के लिए जरूर समय निकालना चाहिए इससे शरीर और मन दोनों अच्छा रहता है और इस आयोजन के लिए उन्होंने एनएसएस की पूरी टीम एवं कार्यक्रम में सम्मिलित सभी प्राध्यापक गण, कर्मचारी गण एवं छात्र छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम केंद्री के सरपंच प्रतिनिधि युवराज सिन्हा भी सम्मिलित हुए। छात्र छात्राओं ने सदा ही स्वास्थ के लिए जागरूक रहने का सपथ लिया ।