गोल बातें ना करें, हां या नहीं में उत्तर दें -राजेश्री महन्त

बिलासपुर

बिलासपुर जिला के बिल्हा विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम हरदीकला में संचालित भृगु ऋषि गौशाला का निरीक्षण राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग ने की। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर दोपहर 1:00 बजे बिलासपुर के गोणपारा में स्थित श्री सीताराम मंदिर पहुंचकर स्थानी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तत्पश्चात वे भृगु ऋषि गौशाला के लिए रवाना हुए,यहां पहुंच कर उन्होंने गौशाला का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया और संचालक वर्मा जी को तलब करते हुए पूछा कि आपने गौ माताओं की कोटना में पशु आहार का दाना डाला है या नहीं? उन्होंने कहा हर रोज डालते हैं।

राजेश्री महन्त जी ने कहा- हर रोज की बातें नहीं आपसे अभी पूछ रहा हूं? उन्होंने अपने कर्मचारी को बुलाकर पूछा तब उन्होंने कहा कि दाना डला हुआ है, राजेश्री महन्त जी ने कहा- एक भी दाना मुझे खोज कर दिखाएं! उन्होंने कहा कि दाने को ये लोग पहले खा गए। राजेश्री महन्त जी ने कहा कि गोल-गोल उत्तर देने से काम नहीं चलेगा! आपने दाना इन्हें दिया ही नहीं है। गौशाला में बंधी हुई बड़ी-बड़ी गिर नस्ल की गायों को देखकर राजेश्री महन्त जी ने पूछा कि ये गाय यहां पर कब आई?

संचालक ने कहा पहले से ही हैं, राजेश्री महन्त जी ने कहा कि मैं दो साल में तीसरे बार आपके गौशाला में आया हूं। छः महीने पूर्व भी आया था तब ये यहां पर नहीं थी। संचालक ने कहा तब ये छोटी-छोटी थी। राजेश्री महन्त जी ने पूछा कि केवल छह माह में इतनी बड़ी और तंदुरुस्त गाय बन जाती हैं? वे निरुत्तर हो गए! ऐसा लग रहा था मानो निरीक्षण के समय दिखाने के लिए वे किसी अन्य गौशाला की गाय ला कर वहां बांध रखे हों! राजेश्री महन्त जी ने निर्देशित करते हुए कहा कि हीला- हवाला करने से काम नहीं चलेगा! सेवा अच्छी तरह से होनी चाहिए।

गौ सेवा आयोग से आए हुए अधिकारी डॉ अमित जैन ने कोटना का निरीक्षण किया और बताया कि दूध देने वाली गायों को दाने और पशु आहार दिया गया है बांकी अन्य को इन्होंने केवल पैरा कट्टी ही दिया हुआ है। उन्होंने प्रत्येक गायों को पोषण आहार दिए जाने के लिए निर्देशित किया। डॉक्टर सोनी ने रजिस्टर चेक करते हुए गौशाला संचालक को फटकार लगाई। निरीक्षण के अवसर पर स्थानीय डॉक्टर ओंकार प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव तथा पुलिस प्रशासन के लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।