राज्यपाल सुश्री उइके से जैनाचार्य संजय मुनी ने भेंट की

रायपुर,

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में प्रख्यात जैनाचार्य संजय मुनी ने भेंट की। इस अवसर पर श्री संजय मुनी ने राज्यपाल से गौसेवा, देश के गरीब-जरूरतमंदों की सेवा, आदिवासी अंचल और गांवों के विकास के संबंध में चर्चा की तथा राज्य के उत्तरोत्तर प्रगति व खुशहाली की कामना की। राज्यपाल सुश्री उइके ने जैनाचार्य को राज्य के विकास कार्यों से अवगत कराया तथा प्रदेश व देश के विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचार साझा किए। जैनाचार्य  संजय मुनी ने भगवान महावीर के ‘जियो और जीने दो’ के संदेश को दोहराते हुए कहा कि प्राणी मात्र का कल्याण ही हम सभी का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए।

राज्यपाल सुश्री उइके ने इस अवसर पर जैनाचार्य  संजयमुनी को सम्मानस्वरूप स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल प्रदान किया। इस मौके पर पद्मावती जागृति मण्डल के श्री प्रदीप जैन बाकलीवाल,  अशोक पहाड़िया,  शरद शर्मा,  नंदू शर्मा,  मनीष जैन,  दिनेश सिंह,  सुराना तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।