IPL 2022 MI vs PBKS: मुंबई की लगातार पांचवी हार, पंजाब ने मैच को 12 रनों से जीता

मुंबई,

IPL 2022: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल के 15वें सीजन का 23वां मैच खेला गया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए हैं। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने 9 विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी। पंजाब ने ये मैच 12 रन से जीता। मुंबई इंडियंस की इस सीजन ये 5वीं हार है।

मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी हुई थी। लेकिन रोहित 28 और किशन तीन रन बनाकर लगातार ओवरों में पवेलियन लौट गए हैं। हालांकि उसके बाद ब्रेविस और तिलक ने पारी को संभाला। ब्रेविस  49 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। तिलक वर्मा 36 रन बनाकर रन आउट हुए। पोलार्ड 10 रन बनाकर रन आउट हुए।

शिखर धवन ने खेली 70 रन की अर्धशतकीय पारी 

पंजाब की ओर से शिखर धवन ने सर्वाधिक 70 रन बनाए हैं।  पंजाब के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। मयंक और धवन के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई।

बेयरस्टो  13 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। लिविंगस्टोन 3 गेंद में 2 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए। धवन ने पांच चौकों और तीन छक्कों के दम पर 50 गेंदों पर सर्वाधिक 70 और मयंक ने छह चौकों और दो छक्कों के सहारे 32 गेंदों पर 52 रन बनाए, जबकि जितेश ने दो चौकों और दो छक्कों की बदौलत 15 गेंदों पर 30 और शाहरुख ने दो छक्कों की मदद से छह गेंदों पर 15 रन की तूफानी पारी खेली।