रायपुर,
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिल रही व्यापक जनसमर्थन से भाजपा नेताओं की बोलती बंद हो गयी है। डॉ रमन सिंह 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे तब विकास का झूठा दावा कर करते थे अब विपक्ष में है तब भी छत्तीसगढ़ के किसान, मजदूर, महिलाएं, व्यापारियों को गुमराह करने झूठ बोल रहे हैं। भाजपा के झूठ फरेब और वादाखिलाफी से छत्तीसगढ़ का जन-जन वाकिफ हो चुका है। भाजपा नेताओं के बयानबाजी को अब छत्तीसगढ़ की जनता ने गंभीरता से लेना बंद कर दिया है। डॉ रमन खैरागढ़ पहुंच कर प्रेसवार्ता में कह रहे है भूपेश बघेल की सरकार नामकरण करने का काम करती है।
रमन सिंह हमेशा कहते थे कि खैरागढ़ की मिट्टी का मुझ पर कर्ज है लेकिन रमन सिंह 15 साल सरकार में रहने के बाद भी खैरागढ़ की मिट्टी का कर्ज नही उतार पाये। जिस स्कूल से उन्होंने प्राथमिक शिक्षा पढ़ाई की शुरुआत की वह स्कूल खण्डर हो गया। रमन सिंह ने अपने करीबियों रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने के अलावा कोई काम नहीं किया। जिस बाईपास की बात डॉ रमन सिंह ने की वह बाईपास कुछ पुल-पुलियों के काम मे रूका है। रोड बन गया है। जबकि उनके करीबियों ने अपनो को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से रोड का नक्शा तक अपने हिसाब बनवा लिया।














