रायपुर,
सीएमआईई (सेंटर फार मानीटरिंग इंडियन इकॉनामी) के द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर देश में सबसे कम है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में रोजगार के अवसर बढ़े है। पूरे देश की बेरोजगारी दर जहां 7.6 प्रतिशत वहीं छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर 0.6 प्रतिशत है। यह आंकड़े राज्य के युवाओं को सुकून देने वाले है। एक तरफ जहां देश में रोजगार के अवसर घटे है। छत्तीसगढ़ में रोजगार के नये अवसर बढ़ रहे है। यह भूपेश बघेल के नये विश्वसनीय छत्तीसगढ़ मॉडल का कमाल है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद योजना बना कर रोजगार के नये अवसर पैदा करने की मुहिम चलाई गयी। कांग्रेस सरकार ने 3 साल में ही 5 लाख से अधिक युवाओं के लिये नौकरियों की व्यवस्था की है। सत्ता परिवर्तन के पहले 2018 में जहां राज्य का बेरोजगारी दर 22 प्रतिशत से ऊपर था मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के तीन साल के कार्यकाल में युवाओं को सरकारी नौकरी में अवसर देने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे हैं अनेक रोजगार मूलक कार्यों के चलते घटकर 0.6 प्रतिशत हो गई है जो राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 7.6 प्रतिशत से 126 प्रतिशत कम है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व के रमन सरकार में युवाओं के नौकरी को आउटसोर्सिंग के माध्यम से बेचा जाता रहा है। आरएसएस और भाजपा समर्थित एनजीओ संगठनों को लाभ पहुंचाने के लिए आउटसोर्सिंग की शुरुआत की गई और राज्य के बाहर के लोगों को नौकरी पर रखा गया। छत्तीसगढ़ के युवा सरकारी नौकरी के लिए तरसते रहे हैं रमन सरकार 15 साल में राज्य के 45 लाख हाथों को काम देने में असफल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार व्यक्ति विकास की अवधारणा से काम कर रही है इसीलिए छत्तीसगढ़ खुशहाल हो रहा है छत्तीसगढ़ में रोजगार हैं शासकीय सेवाओं में भर्ती हो रही है।















