पश्चिम बंगाल,
पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को रामपुरहाट हिंसा और राज्य की कानून व्यवस्था मामले को लेकर भाजपा और टीएमसी के विधायक आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे पर आरोप के बीच तनातनी इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई और लात घूंसों तक पहुंच गई। इस मामले में BJP के पांच विधायकों को अगले आदेश तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड होने वाले विधायकों में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, बंगाल विधानसभा में बीजेपी विधायक मनोज तिग्गा (Manoj Tigga) और TMC विधायक असित मजूमदार (Asit Majumdar) के बीच मारपीट हुई। इस झगड़े में असित मजूमदार घायल बताये जा रहे हैं, जिनको हॉस्पिटल लेकर जाया गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामे पर LoP सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि, सदन का आखिरी दिन होने के चलते हमने राज्य के क़ानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की। ऐसा न होने के बाद संवैधानिक तरीके से विरोध किया जिसके बाद सिविल ड्रेस पहने पुलिस कर्मी और TMC के विधायकों ने हमारे (भाजपा के) विधायकों को मारा। भाजपा नेता अमित मालवीय ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
बीरभूम घटना को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामे पर विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि, तृणमूल कांग्रेस, उनके गुंडे और पुलिस के ख़िलाफ़ हमारा मार्च है। इसको लेकर हम स्पीकर के पास भी जाएंगे। बंगाल में जो हालत है उसको लेकर केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए।
Absolute pandemonium in the West Bengal Assembly. After Bengal Governor, TMC MLAs now assault BJP MLAs, including Chief Whip Manoj Tigga, as they were demanding a discussion on the Rampurhat massacre on the floor of the house.
What is Mamata Banerjee trying to hide? pic.twitter.com/umyJhp0jnE
— Amit Malviya (@amitmalviya) March 28, 2022
 
            
