फरहान-शिबानी की शादी में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, फरहान और शिबानी की पहली फोटो आई सामने

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के शादी की पहली फोटो सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनकी फोटो लीक हो गई है। एक खास अंदाज में दोनों शादी करते नजर आ रहे हैं। फरहान और शिबानी की शादी सात फेरे और निकाह के बिना ही हो रही है। उनकी शादी में कई बॉलीवुड स्टार्स शिरकत करते दिख रहे हैं।

लीक हुई फोटो में शिबानी दांडेकर लाल रंग की ड्रेस पहनी दिख रही हैं। वहीं फरहान अख्तर काले रंग के कपड़े में दिखाई दे रहे हैं। फरहान और शिबानी दोनों शादी के मंच पर खड़े हैं। दोनों की जोड़ी कमाल की दिख रही है। रेड और ब्लैड की मैचिंग भी कमाल की है।

एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर आज शादी कर रहे हैं। इनके कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सितारे शिरकत करने पहुंचे हैं। फरहान और शिबानी की पहली फोटो भी सामने आ चुकी है। शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर भी शादी में शामिल होने पहुंची हैं। इससे पहले मेहंदी-संगीत रस्म में डांस करते हुए उनका वीडियो सामने आया था।

hrithik roshan 1645265954

शिबानी की खास दोस्त रिया चक्रवर्ती भी शादी में शामिल होने पहुंची हैं। रिया पैपराजी को हाय-हैलो करते हुए अलग-अलग अदाओं के साथ दिखीं। साथ ही ऋतिक रोशन अपनी फैमिली के साथ फरहान और  शिबानी की शादी में शिरकत करने पहुंचे हैं। राकेश रोशन भी खास अंदाज में नजर आए।