लखनऊ,
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। यूपी चुनाव में अब अखिलेश यादव को वोट दिलाने के लिए उनके पिता सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कमान संभाल ली है। मुलायम सिंह यादव ने मैनपुर के करहल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए प्रचार किया और वोट मांगे। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि किसान, नौजवान और व्यापारी ही इस देश को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार अखिलेश की ही सरकार बन रही है।
राज्य में सपा सरकार बनेगी तो युवाओं को नौकरी का इंतजाम किया जाएगा
यूपी चुनाव 2022 में पहली बार प्रचार करने उतरे उत्तर प्रदेश के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव ने मैनपुर के करहल में कहा कि ‘किसान, नौजवान और व्यापारी तीनों मिलकर देश को मज़बूत करेंगे। लोग भी बड़ी उम्मीद से यहां आए हैं। लोगों की संपन्नता, किसानों की पैदावार बढ़ाने के लिए सपा सरकार काम करेगी। यह सिर्फ सपा कर सकती है और कोई पार्टी नहीं।’ मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश के युवा बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिलनी चाहिए। योगी सरकार ये नहीं कर रही है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में सपा सरकार बनेगी तो युवाओं को नौकरी का इंतजाम किया जाएगा।नौजवानों को नौकरी मिलेगी, मैं विश्वास दिलाता हूं कि नौजवानों को नौकरी का इंजाम किया जाएगा।
#UttarPradeshElections | Samajwadi Party (SP) founder-patron and MP Mulayam Singh Yadav campaigns in Mainpuri
Farmers, youth & buissnessmen will make India strong. A huge number of people are present here in the rally, I assure you we will work for development: Mulayam Singh pic.twitter.com/C6gObF0tCw
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 17, 2022
पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी- मुलायम सिंह यादव
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव को भारी वोटों से जिताने का काम करें। सपा सरकार आने पर किसानों के लिए खाद और बीज का इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी। व्यापरियों को सुविधा दी जाएगी, इससे वह किसान की फसल को खरीद सकेंगे।
कैंटीन बनाकर 10 रुपये में समाजवादी थाली देंगे- अखिलेश यादव
फिरोज़ाबाद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, हमारी सरकार गरीबों को पौष्टिक खाना देगी। हमें अगर घी और सरसों का तेल गरीबों को मुफ्त में देना पड़ा तो हम वह भी देंगे। शहरों में गरीब मज़दूरों को भर पेट खाना नहीं मिल पा रहा है। हम उनके लिए कैंटीन बनाकर 10 रुपये में समाजवादी थाली देंगे। बता दें कि, मैनपुरी की करहल में तीसरे चरण यानी 20 फरवरी को वोटिंग होगी। यहां से अखिलेश यादव सपा के उम्मीवार हैं तो बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है।















