रायपुर,
बुजुर्गों के एकाकीपन को दूर करने के लिए संस्था बढ़ते कदम का नया प्रयास जीना इसी का नाम है (डे बोर्डिंग) संस्था के अपने आनंद आश्रम में दिनाक 13 फरवरी 2022 रविवार से शुरू किया गया और सर्व समाज को समर्पित किया गया आज ऐसे समय मे जब बुज़ुर्ग नैराश्य से भरते जा रहे है उम्र की अंतर की वजह से नवयुवको और उम्रदराज व्यक्तियों मेंअंतर की वजह से संवाद नही होने से प्राब्लम हो रहे है ऐसे समय में जीना इसी का नाम हैं प्रोजेक्ट बुज़ुर्गो के लिए संजीवनी का काम करेगा आज के कार्यक्रम में आनंद आश्रम संजीवनी आश्रम के बुज़ुर्गो के अलावा शहर के गणमान्य बुज़ुर्ग एवम नयापारा राजिम से बुज़ुर्ग तीर्थ यात्रियों का जत्था भी शामिल हुआ जिसका भव्य स्वागत एवम पुष्वर्षा की गई बुज़ुर्ग तीर्थ यात्रियों को माता पिता मानकर पूजन किया गया बुज़ुर्गो ने वहां शानदार प्रस्तुति दी कराओके, सनगोष्ठी, जोक कविता पाठ किया गया संस्था के अध्यक्ष धनेश मटलानी एवम उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश मध्यानी ने बताया कि बुज़ुर्गो के लिये इनडोर गेम्स (कैरम,लूडो,शतरंज,चेनिस चेकर) रखा गया बुज़ुर्गो का उत्साह देखते ही बनता है यह कार्यक्रम प्रतिमाह दूसरे और चौथे रविवार को आयोजित किया जाएगा।
सभी गणमान्य नागरिकों ने बुज़ुर्गो के अपने खुद के इस कार्यक्रम में उनके एकाकीपन को दूर करने के लिए उपस्थिति दी राजिम नयापारा नगर निगम के अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पूर्व पार्षद दीपक कृपलानी समाधान सिंधु से घनश्याम अठवानी, टीकम नागवानी, इंद्रकुमार डोडवानी, सुनील नारवानी, नंदलाल मुलवानी,बसंत रोहरा, डॉ गोपालदास चावला जगदीश चंदनानी, राजू झामनानी राजू मगतानी बंटी जुमनानी, राजेश बजाज राजिम सिंध सेवा मण्डल से कमल नागवानी, अनिल बजाज सुनील पेशवानी, सुनील छतवानी, रवि आसवानी, अशोक गुरबक्षाणी राजू वासवानी इत्यादि उपस्थित हुए















