हेलो डॉक्टर: हरसंभव फाऊंडेशन की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तक प्रति मंगलवार महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित विषय पर ऑनलाइन परिचर्चा

रायपुर,

हरसंभव फाऊंडेशन की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तक प्रति मंगलवार महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित विषय पर ऑनलाइन परिचर्चा। 15 फरवरी मंगलवार दोपहर 3:00 से 4:00 बजे तक महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित मोनोपॉज इस विषय पर डॉ उर्मिला अल्केश नवाल स्त्रीरोग विशेषज्ञ( जलगांव महाराष्ट्र)से एक परिचर्चा रखी गई जिसमें डॉ उर्मिलाजी ने महिलाओं से संबंधित सभी समस्याओं का निदान बताया सभी महिलाओं ने उनसे खुलकर प्रश्न किए जिसका उर्मिलाजी ने बहुत अच्छे से जवाब दिया ।

हरसंभव फाउंडेशन की अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी जी ने बताया कि आज हमारे वेबीनार का यह प्रथम सत्र था इसी तरीके से हम आने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तक हर मंगलवार महिलाओं की मंगल कामनाओं के साथ हर विषय पर महिलाओं के समस्याओं का निदान डॉक्टर द्वारा करवाएंगे यह कार्यक्रम ऑनलाइन रहेगा आज के कार्यक्रम की आयोजक अर्चना वोरा रही इस कार्यक्रम में पुष्पलता त्रिपाठी, अर्चना वोरा, डॉक्टर आरती उपाध्याय, नीलू वर्मा, सुनीता मोदी, आरती दुबे, कल्पना शुक्ला, मनोरमा बाजपेई, स्मीत्तल राऊत सुशीला साहू रायपुर से उपस्थित रहे। इनके अलावा जलगांव, अमरावती, अकोला, पुणे, धामनगांव, नागपुर, शेगाव से भी महिलाऐं जुडकर अपनी समस्या का निदान प्राप्त किया। आगामी मंगलवार को महिलाओं के बच्चेदानी में सिस्ट संबंधित विषय पर परिचर्चा होगी हरसंभव फाउंडेशन की अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी जी और कार्यकारिणी अध्यक्ष अर्चना वोराजी ने इस परिचर्चा में महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की है ताकि वे ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ले सके।