रायपुर,
छत्तीसगढ़ में आज 4574 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जबकि आज 10 मरीज की मौत हुई है। वहीं 5396 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। बता दें कि आज 38 हजार 064 टेस्ट हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आकड़ों के मुताबिक नए मरीजों की पुष्टि के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 31960 हो गई है। जिसमें 3963 पॉ़जिटिव मिले है। प्रदेश की पॉजिटिव दर 12.02 प्रतिशत पर पहुंच गई है, रायपुर में कोरोना के 1208 नए मरीजों की पुष्टि की गई।
आज 4574 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 5396 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/PvkPeikcm2
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 17, 2022














