मुंबई,
वीरता की मिसाल पेश करने वाली खबर महाराष्ट्र के पुणे से सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से 24 लोगों की जिंदगी बचा ली। क्योंकि वह जिस बस में सफर कर रही थी, उसके ड्राइवर को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया और वो गिर पड़ा। बस बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरने वाली तभी पास की सीट पर बैठी एक महिला ने फुर्ती दिखाते हुए स्टेरिंग संभाल ली और हादसा होने से बस को बचा लिया।
यह कमाल करने वाली योगिता का कहना है कि उसने कभी कोई भी बस नहीं चलाई है, लेकिन ड्राइव करना सीखा है। कार सीखते वक्त उसे बस की ट्रेनिंग भी ली हुई थी। महिला ने बताया कि जैसे ही ड्राइवर की आंखें बंद हुईं और बस को खाई में गिरता देख मैंने आनन-फानन में बस का स्टेरिंग संभाल लिया। किसी तरह मैंने उसने 10 किलोमीटर तक बस चला कर इसमें सवार सभी लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। फिर ड्राइवर को भी हॉस्पिटल तक लेकर गई। योगिता की इस हिम्मत को देख उन्हें काफी सराहना मिली।














