रायपुर
दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर-झारसुगुडा सेक्शन में अपग्रडेशन का कार्य ब्लाक लेकर किया जा रहा है। यह कार्य दिनांक 31 जनवरी 2020 तक ट्रेफिक सह पावर ब्लाक लिया गया है । इसके फलस्वरूप कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विस्तृत विवरण इस प्रकार है :-
रद्द होने वाली गाड़ियां :-
1. दिनांक 08 जनवरी, 2022 को राजेन्द्रनगर से चलने वाली 13288 राजेन्द्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
2. दिनांक 09 जनवरी, 2022 को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
देरी से रवाना होने वाली गाडियाँ :-
3. दिनांक 09 जनवरी, 2022 को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस 02 घंटे 20 मिनट देरी से रवाना होगी ।
4. दिनांक 08 जनवरी, 2022 को साईनगर शिरडी से चलने वाली 22893 साईनगर शिरडी-हावडा एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी ।
5. दिनांक 08 जनवरी, 2022 को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावडा दुरंतो एक्सप्रेस 02 घंटे 25 मिनट देरी से रवाना होगी ।
परिवर्तित मार्ग से रवाना होने वाली गाडियाँ :-
6. दिनांक 08 जनवरी, 2022 को पूरी से चलने वाली 18477 पूरी- योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटक-अंगुल-झारसुगुड़ा रोड होकर रवाना होगी ।
7. दिनांक 08 जनवरी, 2022 को पूरी से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर – झारसुगुड़ा रोड-अंगुल-कटक होकर रवाना होगी ।















