प्रधानमंत्री ने प्रेसिडेंट्स कप में पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को दी बधाई

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड के व्रोकला में संपन्न आईएसएसएफ प्रेसिडेंट्स कप में पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, “ मनु भाकर, राही सरनोबत, सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा को पाेलैंड में प्रेसिडेंट्स कप में पदक जीतने के लिए बधाई। देशवासियों को आपके प्रशावशाली प्रदर्शन पर गर्व है। आप सभी को आपके सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं। ”