रायपुर।
छत्तीसगढ़ राज्य के सहकारी समितियों में कार्यरत् सभी संवर्गो के कर्मचारियों ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों की ओर शासनका ध्यानआृष्ट करने हेतु 8 नवंबर से अनिश्चितकालिन आंदोलन कर राजधानी के बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर गांधीवादी तरीके से धरनारत् है। प्रदेश के सहकारिता विभाग के कर्मचाारी अधिकारी समिति प्रबंधक, डाटा एट्री आपरेटर, लिपिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद किए है।
आंदोलन का समर्थन छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संध के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा, प्रांतीय सचिव सी.एल.दुबे धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया है। संध के प्रांताध्यक्ष ईश्वरी साहू के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने तृतीय वर्ग कर्मचारी संध प्रांताध्यक्ष श्री झा के कर कमलों से 9 नवंबर के धरना का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर, राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ किया गया। श्री झा ने अपने संबोधन में वर्ष 2018 के चुनाव के पूर्व मंच पर मुख्यमंत्री व मंत्रीगण जो विपक्ष की भूमिका में थे। उनकी सरकार बनने पर मांग पूरा करने का न केवल वादा किये थे, अपितु अपने जनधोषणा पत्र में इसका उल्लेख भी किए गए थे। किंतु नियमितिकरण व 5 सूत्रीय मांग को पूर्ण करना तो दूर सरकार बनने के बाद समिति के धाटे में होने व कर्ज में डूबने के आधार पर 2-3 वर्षो से वेतन तक का भुगतान न किया जाना मानवाधिकार का उलंधन है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बधेल व कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे से तत्काल लंबित वेतन भुगतान करने तथा व 5 सूत्रीय मांग को पूर्ण करने की अपील की है। सहकारी समितियों में कार्यरत् आंदोलनकारियों की 5 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से धान परिवहन देरी से होने के कारण धान में आ रही सुखत् एवं अतिरिक्त खर्चो की राशि समितियों को वापस दिलया जावे। प्रदेश के 2058 समितियों में कार्यरत् कर्मचारियों को 7 वां प्रदान करने हेतु पंजीयक से श्री टी.एस.सिंहदेव मंत्री की दिनांक 25 सितंबर 2018 एवं 02 अगस्त 2019 को किएगए अनुशंसा अनुरूप अनुदान दिलाने शासकीय सेवकों की भॉति नियमितिकरण करने, समितियों में कार्यरत् संस्था प्रबंधकों को शत् प्रतिशत् संविलियन करने के लिए योग्यता व उम्र के सीमााबंधन को शिथिल करने व प्लेसमैट व्यवस्था बंद करने, सेवा नियम में संशोधन किया जावे, धान खरीदी नीति में प्रस्ताव अनुसार संशोधन किए जाने की मांग शामिल है।
आज का धरना संध के प्रांताध्यक्ष ईश्वरी साहू, नरेन्द्र साहू महासचिव, ईश्वर श्रीवास संयुक्त सचिव, भाई लाल देवॉगन संग्ठन सचिव, मनीराम केवट संगठन मंत्री, के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। आज बुधवार 10 नवंबर अवकाश दिवस होने के बाद भी प्रातः 11 बजे पुनः धरना स्थल पर सभी समिति सदस्य बूढ़ातालाब धरना स्थल पर उपस्थित होगें।















