भारत – बांग्लादेश सद्भावना रैली में शामिल हुए सभापति प्रमोद दुबे दिया शांति, भाईचारा और सद्भावना का संदेश

रायपुर

भारतीय स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव 75 वा एकदिवसीय 3000 किमी साइकल यात्रा एवम बांग्लादेश  मुक्ति की स्वर्ण जयंती का कार्यक्रम “भारत – बांग्लादेश सद्भावना रैली” महाराष्ट्र की अहमद नगर से निकली साइकिल रैली का  आज सुंदरनगर में सभापति प्रमोद दुबे जी द्वारा भव्य   स्वागत किया गया।  महाराष्ट्र के अहमद नगर  से आए हुए 25 महिला एवम 70 पुरुष  उत्साहवर्धन करते हुए  प्रमोद दुबे जी साइकिल रैली में “शहर जिला कांग्रेस कमेटी” एवम  “नो वेहीकल डे” के सभी साथियों के साथ साइकिल में कंधे से कंधा मिलाकर  “भारत जोड़ो -भारत जोड़ो” “छत्तीसगढ़ की कामना बनी रहे सद्भावना” “जात पात की बात छोरो – भारत जोड़ो भारत जोड़ो” के नारे लगाते हुए रायपुर शहर को सद्भावना,प्रेम भाईचारे एवम शांति  का संदेश देते हुए सुंदरनगर ,लाखे नगर ,पुरानी बस्ती होते हुए बूढ़ा तालाब में आयोजित कार्यक्रम में  रायपुर  पद्मशाली समाज के अध्यक्ष श्री गोपाल पद्मवार जी,तथा समाज के सम्मानित सदस्य द्वारा बूढ़ा तालाब में भव्य स्वागत कर मंच में सभी आए हुए लोगो को सम्मानित किया गया। यह रैली महाराष्ट्र से छतीशगढ़ होते हुए मध्यप्रदेश, झारखंड ,बिहार ,उड़ीसा होते हुए बांग्लादेश के नवाखली में रैली का समापन होगा।

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष  बाकर अब्बास,महामंत्री अविनय दुबे,  निर्मल पांडे, शहर सचिव मुन्ना मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगड़ी ,नवीन चंद्राकार ,शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे , वार्ड अध्यक्ष – सुयश शर्मा, अस्सु भाई ,राजेश यदु, सुनील ध्रुव, सागर वानखेड़े,श्रीमती मलिका प्रजापति, डोमन चौहान, डा विष्णु राजपूत, लीलाधर वैष्णव, नीलमणि जी,  एवम बड़ी संख्या में “नो व्हीकल डे” के सभी सदस्य साइकिल में “भारत बांग्लादेश सद्भावना साइकिल रैली” में आए हुए लोगो का रैली में शामिल होकर उत्साह बढ़ाया।