नई दिल्ली
भारत और इंग्लैंड के बीच हुए टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच से पहले रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एकदम स्टाइल से टीशर्ट- शॉर्ट्स बदलकर टीम इंडिया की जर्सी में नजर आते हैं। रोहित की इस नई रील को लेकर युजवेंद्र चहल और डेविड वॉर्नर ने उन्हें ट्रोल भी किया है। रोहित का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, क्योंकि वह इस तरह का वीडियो कम ही शेयर करते हैं। रोहित अपने होटल के कमरे में बेड पर जर्सी सजाते हैं और उस पर कूद जाते हैं, इफेक्ट्स के जरिए इस तरह से रोहित जर्सी में नजर आते हैं।
भारत ने प्रैक्टिस मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर दिखा दिया कि वह इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत को अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। प्रैक्टिस मैच से पहले कप्तान विराट कोहली ने साफ किया कि केएल राहुल और रोहित पारी का आगाज करेंगे और वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे।
















