मुंबई
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रोहित शेट्टी सहित अन्य स्टार्स की तरह अब रणवीर सिंह भी टीवी पर नज़र आने वाले हैं। वो जल्द ही ‘द बिग पिक्चर’ को होस्ट करेंगे। इसका प्रमोशन करने वो आज रात को बिग बॉस 15 के ग्रैंड प्रीमियर में पहुंचेंगे, जहां होस्ट सलमान खान के साथ जमकर मस्ती भी करेंगे। इसका प्रोमो जारी किया गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
कलर्स चैनल ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘जब इंडिया के दो सुपरस्टार्स आएंगे एक ही मंच पर तो ग्रैंड प्रीमियर की रात बन जाएगी और भी खास! देखिए BiggBoss15 का ग्रैंड प्रीमियर, आज रात 9.30 और सोमवार से शुक्रवार 10.30 बजे सिर्फ कलर्स पर।
Jab do superstars honge ek hi manch par, toh Grand Premiere ki raat banegi aur bhi khaas! Dekhiye #BiggBoss15, aaj raat 9:30 baje aur Mon-Fri 10:30 baje sirf #Colors par. #BB15 #TheBigPicture @BeingSalmanKhan @RanveerOfficial @TRESemmeIndia @LotusHerbals @justvoot pic.twitter.com/IUYEeQqaJ7
— ColorsTV (@ColorsTV) October 2, 2021
रणवीर सिंह का क्विज शो भी कलर्स चैनल पर ही टेलीकास्ट होगा, जिसको लेकर सलमान ने खूब मजाक किया। ‘द बिग पिक्चर’ वूट और जियो पर भी स्ट्रीम होगा। इसमें कंटेस्टेंट्स को तस्वीरों के रूप में सवालों का सामना करना होगा और सही जवाब देकर वे करोड़ों रुपये जीत सकते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें ’83’, ‘जयेशभाई जोरदार’ शामिल है। इसके अलावा वो ‘सर्कस’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी दिखाई देंगे।