रायपुर.
रायपुर प्लाईवुड ट्रेडर्स असोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन होटल डाउनटाउन मे किया गया। कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर नगर निगम के सभापति माननीय प्रमोद दुबे और छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्षअमर परवानी उपस्थित थे। सबसे पहले दोनो मुख्य अतिथि ने संस्था ने नए लोगो का अनावरण किया गया।
मुख्य अतिथि प्रमोद दुबे ने संस्था के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्वल भविष्य की सुभकामनाएं दी। दूसरे मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एन इंडस्ट्रीज की अध्यक्ष अमर परवानी जी नए पदाधिकारियों को सुभकामना देते हुए आगे आने वाले समय मैं संभावित कोविड की तीसरी लहर से सावधान रहने के लिए जागृत रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम के आगे की कड़ी मे संस्था के संरक्षक श्री विक्रम सिंह देव जीने अध्यक्ष के रुप में कन्हैया लाल गुप्ता जी को अपने पद की शपथ दिलाई तत्पश्चात चेयरमैन विजय पटेल एवं राजेश सचदेव ने महामंत्री पद के लिए दिनेश पटेल और कोषाध्यक्ष के लिए ए के त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। उपाध्यक्ष के रूप में महेश वासवानी और विजय गिदवानी जीने अपने पद की शपथ ली। सह सचिव के रूप में महेश पटेल और बी के सिंह ने अपने पद की शपथ ली। सहकोषाध्यक्ष के रूप में ईश्वर पटेल और बाबू मोदी ने शपथ ली। मीडिया प्रभारी के रूप में कांति पटेल ने शपथ ली। खेलमंत्री के रूप में मनीष पटेल और विकास अग्रवाल ने शपथ ली। सांस्कृतिक मंत्री के रूप में नारायण खेमका और वसंत पटेल ने शपथ ली।