टोक्यो
टोक्यो पैरालंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत की रुबीना फ्रांसिस फाइनल की रेस से बाहर हो गईं। वह 128.5 अंकों के साथ फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं। जबकि, तीरंदाज राकेश कुमार पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार गए। राकेश कुमार को व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन क्वार्टरफाइनल मैच में चीन के शिनलियांग ने 145-143 के अंतर से हराया। वहीं, महिला टेबल टेनिस में भाविना पटेल और सोनल पटेल वाली भारतीय टीम को चीन की झोउ यिंग और झांग बियान ने सीधे सेटों में मात दी। भारतीय टीम को चीन ने 11-2, 11-4, 11-2 से हराया। उनके अलावा शॉटपुट स्पर्धा में भाग्यश्री जाधव पदक के लिए अपनी किस्मत आजमा रही हैं। आज भी कई खिलाड़ियों से पदक जीतने की उम्मीद रहेगी। बीते छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक समेत कुल पांच पदक जीते थे।
टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए आज का दिन खास है। भारत मंगववार को कई इवेंट्स में पदक के लिए दावेदारी करेगा। भारत आज शूटिंग, टेबल टेनिस, आर्चरी और एथलेटिक्स में हिस्सा लेगा। रविवार को शूटिंग में अवनि लेखारा ने इतिहास रचा। वो शूटिंग में पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाली पहली महिला भारतीय बनीं। भारत की तरफ से आज भाविना पेटल,राकेश कुमार समेत कई खिलाड़ी पैरालंपिक में भारत की तरफ से शिरकत करेंगे।















