दुर्ग के कारोबारी का अपहरण व मारपीट,मेघानी बंधु गिरफ्तार

रायपुर। दुर्ग के कारोबारी का रायपुर में देर रात अपहरण हो जाने की खबर लगते ही राजधानी पुलिस सतर्क हो गई लेकिन अपह्त कारोबारी स्वंय थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी और आरोपितों के नाम बताये,तब जाकर पुलिस ने कहीं राहत की सांस ली। जुनवानी,दुर्ग के अन्नू कापोर्रेट सप्लाई कंपनी के संचालक राजबीर नयन राणा का अपहरण हो जाने की बात सामने आयी थी। मामले में कटोरातालाब स्थित लक्की हार्डवेयर के संचालकगण पवन मेघानी, अमित व अंकित मेघानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनसे मारपीट करने के साथ पैसे ले लिए हैं।  हालांकि पुलिस अभी दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जैसे की घटना के बारे में जानकारी मिली है कि राणा ने अपने कंपनी का डीलर बनने के लिए मेघानी बंधुओं से 50 रुपए जमा करवाये थे और माल सप्लाई देना भी प्रारंभ कर दिया था। इस बीच कुछ बात को लेकर विवाद हुआ। राजबीर को उन्होने रायपुर बुलवाया तब कल  राजबीर कंपनी एडवाइजर इंद्रकुमार स्वर्णकार के साथ लक्की टे्रडर्स पहुंचे। तीनों भाइयों ने दुकान का शटर गिराकर पहले तो राजबीर से मारपीट की  फिर अपने 50 हजार रुपए वापस मांगे। राजबीर की मोबाइल व अंगूठी भी छीन ली। तब राजबीर ने महावीर नगर रहने वाले अपने एक परिचित से 50 हजार रुपए मंगवाकर दिए तब उन्हे छोड़ा गया। राजबीर ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी तब कहीं जाकर मेघानी बंधुओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूट मारपीट व अपहरण के धाराओं के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।