बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्म देकर अपनी खास जगह बनाने में कामयाब हुई है। पश्चिमी सभ्यता में पली बढ़ी इस एक्ट्रेस ने अपनी अभिनय से भारतीय एक्ट्रेसेस को भी मात दिया है। कैटरीना की खूबसूरती के चलते इनके करीब ना केवल दबंग खान आए है बल्कि रणवीर कपूर से भी इनका रिश्ता काफी लंबे समय तक रहा है। लेकिन रणवीर कपूर से ब्रेकप होने के बाद वो इन दिनों इन दिनों सुपरस्टार विक्की कौशल के साथ रिलेशनशिप में बनी हुई हैं। इनकी बढ़ती नजदीकियों के देख हाल ही में इस कपल की सगाई की खबरें भी सामने आई थी। जिसमें बताया जा रहा था दोनों ने छुपकर रोका सेरेमनी कर ली है। जिसके बाद वह महज अफवाह बताई गई थी। लेकिन अब यह भी सुनने को मिल रहा है कि सगाई की खबर वायरल होने के चलते दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने सगाई की बात को लेकर आपस में भयंकर झगड़ा किया था। बताया जा रहा है कि दोनों ही सगाई की खबर से बेहद नाराज थे। हालांकि इस बात का खुलासा नही हो पाया है कि किसकी पीआर टीम ने इस खबर को लीक किया है। बता दें कि इन दिनों कैटरिना अपनी नई फिल्म टाइगर3 की शूटिंग में व्यस्त है। इस लड़ाई के बाद ही वो सलमान खान के साथ रूस के लिए रवाना हुई थी। एयरपोर्ट से उनकी तस्वीेरें सामने आई थीं जिसमें वह फैंस का अभिवादन करती नजर आई थीं। रूस जाने से पहले ही यह खबर आई थी यह कपल जल्द ही सगाई करने वाला है। जानकारी के अनुसार, दोनों स्टार्स एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं लेकिन इस रिलेशन को नया नाम देने की जगह वो अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं।
RECENT NEWS
एमएसएमई निर्यात को गति देने के लिए केंद्र की सात नई पहल, निर्यातकों की...
नई दिल्ली: New Plans under Export Promotion Mission: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन के तहत सात नई पहलों...
उपमुख्यमंत्री ने कबीर कुटियों को वाद्ययंत्रों के लिए 4.25 लाख रूपए का किया वितरण
रायपुर: Deputy CM given 4.25 Lakh for musical instruments: उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज कवर्धा स्थित विधायक कार्यालय में 17...
राज्य सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री...
रायपुर: Water Harvesting Public Participation 2.0: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की संयुक्त अध्यक्षता में आज नवा...
India AI Impact Summit 2026: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा- एआई अरबों...
Sundar Pichai at India AI Summit: कंपनी अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने गुरुवार को कहा कि वह भारत में बदलाव की...
राज्यपाल डेका ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया नमन
Chhatrapati Shivaji Maharaj birth anniversary: राज्यपाल रमेन डेका ने आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने समस्त देशवासियों को...














