रायपुर। इस्लामिक यूथ फैडरेशन रायपुर द्वारा एक दिवसीय छात्र युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस सम्मेलन में शहर के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन की शुरूआत कुरआन की तिलावत से की गई जिसमें उन्हें यह शिक्षा दी गई के एक सभ्य और बेहतर समाज बनाने के लिए नौजवानों में कैसे आचरण होने चाहिए।
इस सम्मेलन में इस्लामिक यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव अम्मार अहसन भी शामिल रहे। उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि किसी भी मुल्क और समाज मे नौजवान रीढ़ की हड्डी का काम करता है अगर ये ठीक है तो एक बेहतर समाज की स्थापना होती है लेकिन अगर इसमे ख?ाबी आजाय तो मुल्क और समाज बबार्दी की ओर बढ?े लगता है।
इस लिए आज देश और समाज की उन्नति और खुशहाली के लिए मुस्लिम युवाओं की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने व्यक्तिगत जीवन और हमारे आस पास जो भी बुराइयां फैली हुई है उन बुराइयों को खत्म करने की कोशिश करें और एक बेहतर समाज की स्थापना करें। इसके साथ-साथ मुल्क और समाज की तरक्की और खुशहाली की दुआओं के साथ इस सम्मेलन का समापन हुआ।















