मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को 50 लाख रुपए की राशि वितरित की

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत श्रम कार्यालय रायपुर में पंजीकृत 50 निर्माण श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को एक लाख प्रति श्रमिक की मान से 50 लाख रुपए की राशि वितरित की। इस अवसर पर श्रमिकों को शॉल, श्रीफल तथा मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश के श्रम मंत्री श्री शिव कुमार डहरिया, मंडल के अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल एवं मंडल के सदस्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंडल के सचिव श्री राजेश कुमार पात्रे एवं श्री अनिल कुमार कुजूर, कार्यालय सहायक श्रमायुक्त भी उपस्थित थे।