रायपुर। पूर्व महापौर सरदार बलबीर सिंह जुनेजा को उनकी पुण्यतिथि पर इंडोर स्टेडियम परिसर के सामने उनकी मूर्ति के समक्ष पहुंचकर समस्त राजधानीवासियों की ओर से महापौर एजाज ढेबर ने उन्हें नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में तेज बरसते हुए पानी के मध्य सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की। इस अवसर परं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा, नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी, नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, एल्डरमेन सुनील भुवाल, नगर निगम रायपुर के सेवानिवृत्त स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमृत चोपड़ा सहित नगर के गणमान्यजनों ने नगर पालिक निगम रायपुर में वर्ष 1994 से वर्ष 1999 के मध्य 5 वर्ष तक महापौर रहे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महापौर ढेबर ने कहा कि रायपुर शहर में एक भव्य इंडोर स्टेडियम बनाने का संकल्प खेलों एवं खिलाडि?ों के कल्याणार्थ लेते हुए तत्कालीन महापौर सरदार बलबीर सिंह जुनेजा ने इस हेतु शिलान्यास एवं भूमिपूजन करवाया था। उनका संकल्प पूर्ण हुआ एवं उनकी पुण्य स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने नगर निगम रायपुर ने इंडोर स्टेडियम का नामकरण सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम किया एवं उनकी मूर्ति लगायी गयी। अपने कार्यकाल में महापौर के रूप में सरदार बलबीर सिंह जुनेजा ने रायपुर शहर में अनेक लोककल्याणकारी कार्य करवाये, सीमित संसाधनों के बाद भी नगर विकास तेजी से करवाया, नगर में तेज गर्मी के दौरान आये गहन जलसंकट के दौरान उन्होंने पुराने नलघर के माध्यम से आमजनों तक सर्वसुलभ तरीके से पेयजल की व्यवस्था करवाने दृढ़संकल्प के साथ कार्य कर दिखलाया। पूर्व महापौर सरदार बलबीर सिंह जुनेजा के महापौर के रूप में रायपुर नगर पालिक निगम के माध्यम से किये गये सभी लोककल्याणकारी विकास कार्यों को समस्त रायपुरनिवासी नागरिक सदैव ससम्मान स्मरण करते रहेंगे।
RECENT NEWS
भारतमाला सड़क में दरार डबल इंजन की सरकार के भ्रष्टाचार का नमूना – कांग्रेस
रायपुर ; 7 अगस्त । bharatmala sadak : प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि रायपुर- विशाखापट्टनम कॉरिडोर परियोजना को प्रदेश...
कोरिया ’स्वतंत्रता दिवस पर जिले की सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद’
कोरिया 07 अगस्त । korea : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के निर्देशों के अनुपालन में...
’शराब के नशे में मिले प्रधान पाठक, तत्काल निलंबित’
कोरिया 07 अगस्त । sharab ke nashe : शासकीय प्राथमिक शाला रजवारीपारा, विकासखंड बैकुण्ठपुर के प्रधान पाठक राम कुमार राजवाड़े को स्कूल समय में...
विशेष लेख : ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में...
रायपुर, 7 अगस्त । vishesh lekh : पिछले ढाई साल में श्रम विभाग ने गढ़ी सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की मिसाल। छत्तीसगढ़ सरकार ने...
कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का...
रायपुर, 7 अगस्त । kosa ki chamak : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित...













