चंडीगढ़
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज पत्रकारों से कोरोना महामारी पर बातचीत करते हुए बड़ा दावा किया। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, हरियाणा में कोविड से किसी की भी मृत्यु का कारण ऑक्सीजन की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि, अगर मौतें हुई हैं तो उसमें अस्पताल की लापरवाही सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि, हमारे यहां तीन अस्पतालों की लापरवाही की रिपोर्ट सामने आई है। इस मामले में उचित कार्रवाई होगी।
पूर्व सैनिकों की समस्या के समाधान किए जाएंगे मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को निपटाने की बात करते हुए कहा कि, हमारी सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने यह बात हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दल के सदस्यों द्वारा जताई गई चिंता पर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित किये जा रहे विभाग को पूर्व सैनिकों और पैरा मिलिट्री के नुमाइंदों के बिना नहीं चलाया जाएगा। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग अच्छी तरह से काम करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, पूर्व सैनिकों के हितों पर ठीक विचार किया जाएगा।
सरकार का ऐलान- हरियाणा में 2.20 लाख BPL परिवारों के खातों में 2 दिन में पहुंचा दिया जाएगा सरसों के तेल का पैसा गांवों के जलघरों में पानी की उपलब्धता बढ़ाएंगे मुख्यमंत्री ने प्रदेश के भिवानी जिले के गांवों के जलघरों में पानी की उपलब्धता पर कहा कि, सिंचाई विभाग के एसीएस देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कमेटी द्वारा अब 24 घण्टे में जांच कराई जाएगी। दरअसल, हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान तोशाम की विधायक किरण चौधरी द्वारा गांवों के जलघरों में पानी की उपलब्धता नहीं होने की बात कही जा रही थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें टोका। मुख्यमंत्री ने कहा कि, तोशाम की विधायक द्वारा कही गई बात सही पाई गई तो विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्बंध में रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। रिपोर्ट से साफ हो जाएगा कि सदन को कौन गुमराह कर रहा है।















